Suspendisse interdum consectetur libero id. Fermentum leo vel orci porta non. Euismod viverra nibh cras pulvinar suspen.

Get In Touch

Location
जिला स्तरीय महत्वपूर्ण सूचना

विद्यार्थी सहयोग शिविर

महत्वपूर्ण सूचना
प्रारंभ तिथि 25 अगस्त 2026, मंगलवार
शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से
आयोजन स्थल सभी शैक्षणिक संस्थान एवं छात्रावास
शासनादेश के अनुपालन में दिनांक 25/08/2026, मंगलवार से प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जाना है। यह शिविर जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों एवं उनसे सम्बद्ध छात्रावासों में आयोजित होगा।

कार्यक्रम हेतु मुख्य निर्देश

  1. शिविर स्थल पर छात्रों के बैठने हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए बैठक व्यवस्था खुले स्थान अथवा छत पर न की जाए।
  2. शिविर स्थल पर मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, फर्स्ट एड किट आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
  3. शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से प्रस्तावित है।
  4. सभी छात्रों के आगमन के उपरांत PPT के माध्यम से विद्यार्थी सहयोग शिविर के उद्देश्य एवं प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाए।
  5. छात्रों से उनकी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन संकलित किए जाएं तथा अधिकतम अगले कार्य दिवस तक उनका अद्यतन अनिवार्य रूप से पोर्टल पर कर दिया जाए।
  6. निर्धारित प्रतिवेदन अधिकतम सायं 04:00 बजे तक जिला सहयोग शिविर कोषांग को प्रेषित करना सुनिश्चित किया जाए।

विद्यार्थी सहयोग शिविर सूचना

आधिकारिक सूचना एवं संलग्नक की PDF प्रति